विषय
कबड्डी
-
मैदान
भारत ने कबड्डी के दोनों फ़ाइनल में ईरान को हराया, पुरुष टीम का यह लगातार दूसरा और नौवां एशियाई खेल सोना है
शनिवार, 26 सितंबर को आइची के तोकई सिटिज़न जिमनेज़ियम में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर सोना जीता; कुछ घंटे पहले महिला टीम फ़ाइनल में उसी ईरान को 37-34 से हराकर अपना ख़िताब बचा चुकी थी। उसी दिन तजिंदरपाल सिंह तूर गोला फेंक में 17 सेंटीमीटर से पीछे रहकर रजत पर रुके, और स्क्वॉश में अनाहत सिंह तथा अभय सिंह दोनों फ़ाइनल में पहुँचे, पर एक फ़ाइनल भारत के लिए पहला है, दूसरा दोहराया गया इतिहास।
-
मैदान
भारतीय ओलंपिक संघ के अपने टेंडर में समारोह की पोशाक 5 से 10 सितंबर के बीच पहुँचानी थी, 19 सितंबर की दोपहर तजिंदरपाल सिंह तूर की पोशाक भारत में पड़ी थी
आइची-नागोया में बीसवें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले भारत का पुरुष ध्वजवाहक बदल गया। संघ की पूरी सफ़ाई दो वाक्यों की है और कारण के नाम पर उसमें दो शब्द हैं, technical issues।